विद्युत विभाग ने शनिवार को बकाएदारों और विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। एक्सईएन राजमणि विश्वकर्मा ने बताया कि मुख्यालय में चार टीमों का गठन किया गया है। जो बकाएदारों का कनेक्शन काटने और राजस्व वसूली के लिए काम करेंगी। उन्होंने बताया कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
जेई सुनील कुमार के अनुसार पहले दिन 53 बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए हैं। इसके साथ ही पुरानी बाजार निवासी अर्जुन सिंह, कसहाई रोड़ पर राम अभिलाष पांडेय और सरस्वती शिशु मंदिर, पांडेय कालोनी का मीटर, केबिल जब्त कर लिया गया है। अभियान के तहत साढ़े चार लाख की वसूली भी की गई है।
चेकिंग अभियान के लिए बनाई गई टीम में उपखंड अधिकारी रवि प्रकाश, रामलखन, विनोद कुमार गंगवार, जेई अनुपम कुमार, भूपेश कुमार, सुरेंद्र, परमेश्वर, अजय कुमार, राम कुमार और रामलाल आदि रहे।