फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम किसी से कम नहीं: महिलाएं भी टिकट की दावेदारी में जुटीं

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाएं भी टिकट की दावेदारी में जुटीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। चित्रकूट-बांदा लोकसभा सीट पर पुरुष प्रत्याशी ही जीतते आए हैं महिलाएं टिकट मांगने में भी पीछे रहीं लेकिन इस बार लोकसभा के चुनाव में महिला उम्मीदावर भी टिकट के लिए आस लगाए हैं। पूरे उत्साह व विश्वास के साथ संसद तक पहुंचने के लिए लखनऊ से लेकर दिल्ली तक दौड़ रहीं हैं। हालांकि अभी तक प्रमुख दावेदारों ने भाजपा से प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय व कांग्रेस से संपत पाल व रंजना पांडेय ने दावेदारी किया है। जिनके समर्थन में पार्टी के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी भी लगे हुए हैं। सपा-बसपा गठबंधन का टिकट घोषित हो चुका है।
विज्ञापन

लोकसभा के चुनाव में महिलाएं भी दमखम के साथ टिकट के जुगाड़ में लगी हुई हैं। जिसमें गुलाबी गैंग की कमांडर संपतपाल टिकट के लिए पूरा जोर लगाए हुए हैं। पिछले लोकसभा व विधानसभा मानिकपुर सीट से इनको कांग्रेस ने टिकट दिया था। जिसमें सफलता नहीं मिल सकी। हालांकि कहा जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी ने दो बार संपत पाल को अजमा चुकी है इस बार टिकट मिलना मुश्किल है। वही शिक्षक नेता कमलेश पांडेय की पत्नी रंजना पांडेय भी पूरा जोर टिकट के लिए लगाए हुए है। जबकि भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष रंजना उपाध्याय भी टिकट की दावेदारी लोकसभा के चुनाव के लिए कर रही है। जिससे महिला कार्यकर्ताओं में खुशी देखी जा रही है। महिला कार्यकर्ता मीरा सोनी, अनीता देवी आदि का कहना कि यदि महिलाओं को टिकट मिले तो उन्हें खुशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें