लोक अदालत में निपटे 3078 वाद
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मुख्यालय स्थित न्यायालय परिसर में शनिवार राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन जिला जज/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बादाम सिंह की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें 3078 वादों का निस्तारण किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव नम्रता शर्मा ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में जिला जज बादाम सिंह ने पांच मोटर दुर्घटना वादों का निस्तारण करते हुए 14 लाख 90 हजार रुपये प्रतिकर के रूप में याचीगणों को दिलाया। तीन इजरा वाद व 12 सिविल प्रकीर्ण वादों का निस्तारण किया। दिनेश कुमार प्रथम अपर जिला जज ने मोटर दुर्घटना के तीन वादों का निस्तारण कर 20 हजार रुपये विपक्षीगणों को प्रतिकर दिलाया। विद्युत के चार तथा दो सिविल प्रकीर्ण वाद निस्तारित किए। परिवार न्यायाधीश संजय कुमार ने 19 वैवाहिक वाद का निस्तारण कर 228250 रुपये भरण-पोषण दिलाया गया। निहारिका चौहान तृतीय अपर जिला जज ने सिविल प्रकीर्ण वादों का निस्तारण करते हुए 16 लाख 75 हजार 371 रुपये एवं फ ौजदारी के दो वादों का निस्तारण कर पांच सौ रुपये अर्थदंड वसूला है। त्वरित न्यायाधीश सुभाष सिंह ने फ ौजदारी के दो प्रकीर्ण वाद, क्रिमिनल अपील का एक वाद और क्रिमिनल रिवीजन के एक वाद का निस्तारण किया। त्वरित न्यायाधीश न्यू कुसुमलता ने सिविल प्रकीर्ण वाद के तीन व फ ौजदारी के एक वाद का निस्तारण करते हुए पांच सौ रुपये अर्थदंड वसूला। सीजेएम आशुतोष सिंह ने फ ौजदारी के 130 वादों का निस्तारण कर 30 हजार 100 रुपये का अर्थदंड वसूला। सिविल जज प्रदीप कुमार मिश्र ने सिविल के आठ व फ ौजदारी के आठ वादों का निस्तारण कर 26 सौ रुपये अर्थदंड वसूला। एसीजेएम अरुण कुमार यादव ने फ ौजदारी के 33 वादों का निस्तारण कर 1750 रुपये अर्थदंड वसूला। घरेलू हिंसा का एक वाद भी निस्तारित किया। मऊ के सिविल जज सुमित कुमार ने फौजदारी के 30 वादों का निस्तारण कर 2850 रुपये अर्थदंड वसूले। इस दौरान बैंकों ने 1599 वादों का निस्तारण कर चार 492.52 लाख रुपये सुलह समझौते के आधार पर वसूला गया। राजस्व एवं अन्य विभागों ने 1212 वाद निस्तारित कर दो लाख दस हजार 361 रुपये अर्थदंड वसूला।