भूतपूर्व सैनिक का अनशन शुरू
चित्रकूट। कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए जवानों की घटना को लेकर मोदी सरकार के खिलाफ भूतपूर्व सैनिक ने बरगढ़ थाना क्षेत्र के चचोखर गांव में अनशन शुरू कर दिया है। आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार जुमलेबाजी बंद करे।
बरगढ़ थाना क्षेत्र के कनियाद गांव के निवासी भूतपूर्व सैनिक सूबेदार सिंह ने अनशन शुरू कर दिया है। मांग किया है कि पाकिस्तान के साथ संबंध समाप्त कर दिए जाए। सर्जिकल स्ट्राइक का प्रचार बंद कर पाकिस्तान के खिलाफ कार्रवाई करें।