किसान पुत्र ने की खुदकुशी
चित्रकूट। अज्ञात कारण के चलते किसान पुत्र ने घर के पास बगीचे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों ने इस संबंध में कुछ भी बताने से इंकार कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कराया है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के अमानपुर कुशवाहा बस्ती निवासी किसान बच्चा कुशवाहा के बड़े पुत्र प्रकाश उर्फ दिम्मू (22) ने सोमवार की देर रात को बगीचे में पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली। मंगलवार की सुबह परिजन बगीचे की ओर पहुंचे तो दिम्मू को पेड़ से लटकता देख चीख पड़े। सभी ने पुलिस को सूचना देने के बाद ग्रामीणों की मदद से उसे नीचे उतारा। उसके छोटे भाई मुकेश ने बताया कि सोमवार की रात पूरे परिवार के साथ दिम्मू ने खाना खाया। इसके बाद दोनों भाई एक कमरे में सोने आ गए। देर रात कमरे से बाहर चला गया मंगलवार की सुबह उसे फांसी पर लटका देख सभी स्तब्ध रह गए। किसी भी तरह का कोई विवाद परिवार में नहीं हुआ था।
मृतक दो भाई दो बहनों में बड़ा था। उसके पिता सब्जी की खेती करते हैं। वह पढ़ाई छोड़ने के बाद पिता के साथ ही खेती में हाथ बंटाता था। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है। खुदकुशी के कारणों की जानकारी नहीं हो सकी है।