दिव्यांग छात्रों की प्रस्तुति देख सभी मंत्रमुग्ध
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जगद्गुरु रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे विश्व विकलांग महोत्सव पर सामूहिक नृत्य, डांस, नाटक, एकांकी, प्रहसन व लघु नाटिका का मंचन किया गया। शनिवार को कार्यक्रम के दौरान कुलपति प्रो. योगेश चंद्र दुबे ने कहा कि आज आप सभी मन से विकलांग नहीं है । केवल इच्छा शक्ति के कारण आप सभी में अद्भुत क्षमता है । ऐसा लगता है मानो कोई चमत्कार हो रहा है । मूक बधिर छात्रों की नृत्य की अद्भुत नजारा देखने से लगता है कि सामान्य आदमी ऐसा नृत्य कर पाना संभव नहीं है । वाराणसी के पुलिस अधीक्षक इंटेलिजेंस विजेंदर दुबे ने कहा कि दिव्यांग छात्रों के अंदर अद्भुत क्षमता है। यह सब आगे चलकर घर परिवार प्रदेश व देश का नाम रोशन करेंगे। नृत्य समूह घुमर में आराधना जायसवाल, अंजली, निधि, रश्मि, देश भक्ति नृत्य में खुशबू, जयवीर, प्रमिला, गरिमा मिश्रा, अंकिता, जयकारा नृत्य समूह में रचना बीएफ ए एकल समूह में प्रिया सिंह, लघु नाटिका मे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ ,दहेज प्रथा, धोखेबाज यजमान जिसमें बीए बीएड एमएड के छात्र छात्राओं ने भाग लिया ।