डीएपी खाद के लिए किसानों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। डीएपी खाद न मिलने से किसान परेशान हैं। खाद केंद्रों पर बोर्ड में सूचना लगा दी गई है कि पांच दिसंबर के बाद ही खाद मिलेगी जिससे किसान परेशान हैं। जिसको लेकर शनिवार को गल्लामंडी स्थित आई एफडीसी कृषक सेवा केंद्र के सामने प्रदर्शन कर नाराजगी जताई।
जिले में अधिकतर किसान यूरिया खाद ही खेतों में डालते हैं। इसके बाद भी खाद क्र्रेय केंद्रों में डीएपी खाद कई दिनों से नहीं है। जिससे किसान परेशान हैं। शनिवार को शहर के गल्ला मंडी स्थित आईएफडीसी कृषक सेवा केंद्र में डीएपी खाद लेने के लिए सैकड़ों किसान सुदूर क्षेत्र स्थित गांवों से खाद खरीदने के लिए आए लेकिन क्रेय केंद्र मेें जब उनको डीएपी खाद नहीं मिली तो वह नाराज होकर क्रेय केंद्र में प्रदर्शन किया।
कई दिनों से लगा रहे चक्कर
चित्रकूट। हिनौता गांव के किसान रामफल, कुशल, कुदीप, उमाशंकर, लौडिहा के राजेश सिंह, कसहाई के आनंद राम, रगौली के अमित कुमार ने बताया कि डीएपी खाद नहीं मिल रही है। गेहूं की फसल की बुआई के बाद यूरिया खाद क छिड़काव करना है। कई दिनों से क्र य केंद्रों में चक्कर लगा रहे हैं।
आपूर्ति जल्द होगी
चित्रकूट। जिला कृषि अधिकारी बसंत दुबे ने बताया कि डीएपी खाद की ही किल्लत है अन्य खाद आसानी से मिल रही है। रेल विभाग से खाद आपूर्ति कराई जा रही है लेकिन जिले में स्टाक नहीं पहुंच पाया है। तीन दिसंबर तक इसकी खेप जिले में पहुंचना नामुमकिन है। इसके बाद आपूर्ति बहुत जल्द हो जाएगी।