फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीला कीड़ा काटने से दो किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कीड़ा काटने से दो किसान की मौत
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सरैंया/मऊ। खेत में फसल की रखवाली कर रहे किसान को कीड़े ने काट लिया। इसके अलावा मंदिर पूजन में शामिल होने गए दूसरे किसान को भी कीड़े ने काटा। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
पहली घटना सरैंया चौकी क्षेत्र के रंपुरिया मजरे में गुरुवार की सुबह छह बजे हुई। किसान छोेटेलाल कोल(50) पुत्र कोदू खेत में फसल की रखवाली कर रहा था। वह लेटा था तभी कीड़े ने उसे काट लिया। उसने चिल्लाकर आसपास के लोगाें को इसकी जानकारी दी। परिजन पहले उसका घरेलू उपचार कराते रहे हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल ला रहे थे तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना मऊ थानाक्षेत्र टिकरा पताई में बुधवार की रात हुई। बताया गया है कि किसान पंकज कुमार (42) पुत्र रामप्रताप गांव के बाहर बने मंदिर में भजन-कीर्तन करने गया था। देररात होने से वह वहीं सो गया। इस बीच कीड़े ने उसे काट लिया। इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते समय उसकी मौत हो गई। मृतक चार भाइयों में बड़ा था। उसके तीन पुत्री दो पुत्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें