फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम के आपरेशन में मदद को आगे आए समाजसेवी

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। ढाई वर्षीय बच्ची के आपरेशन में मदद के लिए समाजसेवियों ने 51 सौ रुपये की मदद की है। साथ ही आश्वासन दिया कि आगे भी जरूरत में सहायता की जाएगी।
विज्ञापन

बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत सिंह ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्र के एक गांव की अनुसूचित जाति महिला की ढाई वर्षीय पुत्री जन्मजात समस्या से ग्रस्त है। बच्ची के मलमूत्र नलिका में समस्या है। इस गंभीर मामले की सूचना जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल को मिली तो उन्होंने लखनऊ के केजीएमयू में बच्ची के ऑपरेशन की व्यवस्था कर दी है। 26 अक्तूबर को ऑपरेशन की तिथि मिली है। स्वास्थ्य विभाग की आरबीएसके टीम बच्ची को लेकर लखनऊ जाएगी। शंकर ढाबा के मालिक जय शंकर मिश्रा और व्यापारी अंकित पहारिया के साथ बुंदेली सेना जिलाध्यक्ष ने बच्ची की मां को 51 सौ रुपये की मदद की है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें