फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: भारतपुर प्रधान पद के लिए पड़े 50.29 प्रतिशत वोट

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव में भारतपुर ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर मंगलवार को वोट डाले गए। वहीं एक क्षेत्र पंचायत सहित 14 ग्राम पंचायत सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो गए। भारतपुर ग्राम पंचायत में प्रधान गुलपतिया उर्फ गुलपत के निधन होने पर चुनाव हुआ है। मतगणना बुधवार की सुबह 8 बजे से सदर ब्लाक के भवन में होगी।
विज्ञापन

भारतपुर ग्राम पंचायत प्रधान पद पर अनुसूचित जाति महिला के पद पर चुनाव हुआ। जिसमें सुबह 8 बजे से 5 बजे तक मतदान हुआ। सात प्रत्याशी मैदान में हैं। जिसमें सुमित्रा, मुन्नी देवी, आरती, सुमन देवी, रामबाई, चुनिया, मीरा, व बृजरानी है। जिसके लिए मंगलवार को मतदान हुआ। यहां पर कुल 3112 मतदाता हैं। जिसमें 1733 पुरुष व 1379 महिलाएं हैं। कुल 1565 वोट पड़े।(50.29) प्रतिशत मतदान हुआ। प्रत्याशियों के बीच कड़ी टक्कर देखी गई। एसडीएम सौरभ यादव, अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश प्रसाद व सेक्टर मजिस्टे्रट तहसीलदार न्यायिक अखिलेश गुप्ता की देखरेख में चुनाव हुए।
वही इसके पहले रामनगर ब्लाक के नांदिन कुर्मियान में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर सावरिया पत्नी बलुआ निर्विरोध चुनी गई। वहीं ग्राम पंचायत के सदस्य पद पर सदर विकास खंड के मुकुंदपुर, पहाड़ी के अतरौली माफी, बाबूपुर, गढ़ौली, मऊ ब्लाक मंडौर, देवरा, हरदीकला, मानिकपुर ब्लाक बम्बिया, चुरेहकुकेसरूवा, छेरिहाखुर्द, कलैहा, भखरवार व ढढवार के ग्राम पंचायत सदस्य के लिए -एक पद पर हुए चुनाव में सभी स्थानों पर निर्विरोध प्रत्याशी चुने गए। जिसमें कैलहा के दो वार्ड में ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए चुनाव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें