फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5000 रुपये लूटे

Tue, 30 Jun 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के पास एचडीएफसी बैंक के एटीएम से पैसे निकालने गए वृद्ध को मदद देने के नाम पर बाइक सवार युवकों ने लूट लिया। उसके 5800 रुपये निकालकर भाग गए। वृद्ध ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो उसे दूर तक घसीटते ले गए। इसमें वृद्ध जख्मी भी हो गया। कोतवाली पुलिस ने एक आरोपी को दबोच लिया जबकि दूसरा फरार हो गया।
विज्ञापन


ऐेंचवारा निवासी चंद्रानंद मिश्रा (70) मंगलवार सुबह कर्वी गए थे। उन्हाेंने बताया कि उनके पुत्र ने मुंबई से कुछ रुपये खाते में भेजे थे। मंगलवार पूर्वाह्न लगभग साढ़े 11 बजे वह सिविल लाइंस स्थित एचडीएफसी एटीएम पहुंचे। वहां मौजूद दो युवकाें ने उनसे कहा कि वह नंबर बताएं तो वे पैसा निकालने में मदद कर देंगे। एक बार पांच हजार रुपये निकालकर युवकों ने उन्हें दे दिए। चंद्रानंद ने जब युवकों से एटीएम कार्ड देने को कहा तो वह कार्ड मशीन से बाहर निकलने में समय लगने की बात कहने लगे। इसके बाद युवकों ने 58 सौ रुपये और निकाले और भागने लगे।

यह देख वृद्ध चंद्रानंद उनके पीछे दौड़े। चंद्रानंद ने बाइक में पीछे बैठे युवक को पकड़ लिया। इस पर युवकों ने बाइक की स्पीड बढ़ा दी और वह घसीटते चल गए। पास में मौजूद पुलिस ने बाइक का पीछा कर रेलवे क्रासिंग के पास एक युवक को पकड़ लिया और बाइक भी बरामद कर ली। पकड़े गए युवक का नाम शैलेंद्र प्रताप सिंह निवासी पन्ना (एमपी) है। कोतवाल राधेश्याम द्विवेदी ने बताया कि पूछताछ से पता चला है कि दूसरे आरोपी का नाम सत्येंद्र गौतम निवासी देवेंद्र नगर (पन्ना) है। ये लोग एटीएम को ही निशाना बनाते हैं और इस तरह की वारदात करते हैं। कुछ समय पहले दोनों ने अतर्रा में वारदात की थी तब सत्येंद्र पकड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें