फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: डायरिया की चपेट में आए अरखनपुरवा के 50 लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। भरतकूप थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के अरखन पुरवा में डायरिया का प्रकोप है। गांव के लगभग 50 लोग इसकी चपेट में हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने चार लोगों को बांदा रेफर किया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पुरवा पहुंचकर घर-घर दवा बांटी है। भरतकूप क्षेत्र के हरिहरपुर गांव के अरखन पुरवा में बीते एक सप्ताह से डायरिया फैला हुआ है। पुरवा में गंदगी का अंबार है लगभग पुरवा में 70-80 घर हैं जो एकमात्र हैंडपंप से पानी पीते हैं। पुरवा के लोगों ने बताया कि इस बात की जानकारी स्वास्थ्य विभाग को दी गई थी, लेकिन पुरवा में कोई नहीं पहुंचा था।
विज्ञापन

पुरवा के संदीप (28), रज्जू (40), यशवंत (45), रामबाबू (35), जयराम (24), दिलीप (40), मीरा (35), राजकरन (38), पलक (4), रश्मि (35), माया (36), रामसिंह (45), सचिन (13), विश्वास (22), घनश्याम (19), राजाराम (20), इंद्रकली (55) समेत 50 लोग डायरिया से ग्रसित हैं। इन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने चार लोगों को बांदा रेफर कर दिया है। पुरवा के लोगों ने बताया कि गंदगी व बदबूदार पानी पीने के लिए मजबूर हैं। जानकारी होने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पुरवा पहुंचकर लोगों को घर-घर दवा वितरण कर रही है। इस मामले में सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी ने बताया कि डायरिया फैलने की जानकारी होने पर शिवरामपुर सीएचसी से डॉक्टरों की टीम पुरवा में भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें