फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोफ्ता-चावल खाकर पचास बच्चे बीमार

Wed, 12 Aug 2015 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चित्रकूट।
विज्ञापन
विज्ञापन
 जमिरा प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को मिडडे मील में बना कोेफ्ता चावल खाने के बाद पचास बच्चों की तबीयत बिगड़ गई। पेटदर्द और उल्टियां होने पर शिक्षक उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। चिकित्सकों ने फूड प्वाइजनिंग की बात कही। एबीएसए ने बच्चों का हालचाल लिया। उन्होंने जांच की बात कही है। देर शाम बच्चों को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। वहीं एसओ बरगढ़ पीके दुबे ने एहतियातन रसोईघर में ताला डाल दिया।
विज्ञापन


बरगढ़ थानांतर्गत जमिरा प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को मेन्यू के अनुसार सुबह नौ बजे बच्चों को दूध देने के बाद 11 बजे चावल और कोफ्ता दिया गया। इसे खाने के थोड़ी देर बाद कक्षा तीन के प्रकाश पुत्र दिनेश ने पेट दर्द की शिकायत की और उल्टी करने लगा। इसके बाद करीब पचास बच्चों को यही समस्या हुई। यह देख प्रधानाध्यापक रविशंकर त्रिपाठी और सहायक अध्यापिका मनोरमा सिंह ने एबीएसए नीरज श्रीवास्तव को जानकारी दी।

उन्होंने मौके पर पहुंचकर बच्चों को सीएचसी भिजवाया। वहां प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. शेखर वैश्य, डा. इमरान आलम, आरके तिवारी, नीरज सिंह ने बच्चों का इलाज किया। डा. वैश्य ने बताया कि फूड प्वाइजनिंग की बात सामने आ रही है। एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी, तहसीलदार गुलाब सिंह आदि भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि बच्चों का स्वास्थ्य प्राथमिकता है, साथ ही जांच की बात भी कही। देर शाम सभी बच्चों को सकुशल घर भेज दिया गया। एबीएसए नीरज श्रीवास्तव ने भी बच्चों का हालचाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें