फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: सहायिकाओं और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 493 पद स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। जिले में आंगनबाड़ी सहायिकाओं व कार्यकर्ताओं के 550 पदों में से 493 पदों के लिए स्वीकृति मिली है। जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि जिले में 542 सहायिकाओं के व आठ पद कार्यकर्ताओं के लिए छह दिसंबर को आवेदन की अंतिम तिथि थी।
जनपद में 542 पदों के सापेक्ष 487 सहायिकाओं के व आठ कार्यकर्ताओं में पांच पदों की स्वीकृत हुए हैं।
बाल विकास परियोजना शहर में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के कुल रिक्त 10 पदों के सापेक्ष 07 पदों पर, कर्वी में 154 के सापेक्ष 147 पदों पर, पहाड़ी में 118 के सापेक्ष 112 पदों पर, मानिकपुर में 77 पदों के सापेक्ष 59 पदों पर, मऊ में 112 के सापेक्ष 98 पदों पर एवं रामनगर में 71 के सापेक्ष 64 पदों पर चयन की कार्यवाही को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

इसी प्रकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए मानिकपुर में रिक्त 04 पदों के सापेक्ष 03 पदों पर, मऊ में 01 पद के सापेक्ष 01 पद पर व रामनगर में 02 पदों के सापेक्ष 01 पदों पर चयन की कार्रवाई को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन

रिक्त पदों पर भर्ती की प्रक्रिया पूर्ण हो जाने के उपरांत जनपद में ग्रामीण स्तर पर कार्यकर्ताओं की संख्या में वृद्धि होने से विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के क्रियान्वयन एवं प्रगति में गति आएगी। उच्च स्तर से निर्देश प्राप्त होते ही चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ,सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें