चित्रकूट। जिले में शुक्रवार को एक विभाग के अधिकारी व विकास भवन के एक कर्मचारी समेत कुल 49 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 1098 हो गई है। एक्टिव केस 236 हैं। 26 मरीजों ने कोरोना से जंग जीतकर घर वापसी की है।
सीएमओ डा. विनोद कुमार यादव ने बताया कि एक जिला स्तरीय अधिकारी के अलावा विकास भवन की एक महिला कर्मचारी समेत मऊ के बंबुरी, रामनगर के बरूआ, भरतकूप व सीतापुर के एक मोहल्ले के एक एक परिवार के छह-छह सदस्य पॉजिटिव मिले हैं।
गोकुलपुरी, शंकरबाजार, लक्ष्मणपुरी, गांधीगंज, मिशनरोड़ व एसडीएम कालोनी के दो दो मरीज भी शामिल हैं। शुक्रवार को कुल 1009 लोगों के सैंपल लिए गए हैं।