फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पाठा पेयजल योजना के 43 निष्प्रयोज्य ओवरहेड टैंक हटाए जाएंगे

Mon, 05 Jan 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
04 सीकेटीपी-10---ग्राम भरथौल में स्थित जर्जर ओवरहेड टैंक।-संवाद
विज्ञापन
चित्रकूट। एशिया की सबसे बड़ी पाठा पेयजल योजना, जो 50 वर्ष पुरानी हो चुकी है, अब चिंताजनक स्थिति में है। योजना के तहत बने कई ओवरहेड टैंक जर्जर होकर निष्प्रयोज्य हो गए हैं। इन टैंकों को सरकारी योजनाओं की दुर्दशा का प्रतीक माना जा रहा है। हाल ही में हुए एक सर्वे में 43 ऐसे ओवरहेड टैंकों की पहचान की गई है जो अपनी मियाद पूरी कर चुके हैं और तकनीकी रूप से असुरक्षित पाए गए हैं। अब इन टैंकों को हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति के लिए बनाए गए ये ओवरहेड टैंक कभी गांवों के लिए जीवन रेखा थे लेकिन समय के साथ रखरखाव की कमी और अन्य कारणों से ये अनुपयोगी हो गए। दो साल पहले मथुरा में ऐसी ही एक टंकी गिरने से हुई दुर्घटना के बाद सरकार ने अनुपयोगी टैंकों की पहचान का अभियान चलाया। इस अभियान में कुल 43 टैंकों को असुरक्षित पाया गया है। इन सभी टैंकों को जल निगम की देखरेख में गिराया जाएगा और फरवरी माह तक यह कार्य पूरा होने की उम्मीद है।


जिन 43 गांवों से ये निष्प्रयोज्य टैंक हटाए जा रहे हैं, वहां के निवासियों को जल जीवन मिशन योजना के तहत पानी पहुंचाया जा रहा है। इन गांवों में पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा हो चुका है। हालांकि, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन से पानी कभी-कभी ही मिल पाता है और इसका संचालन ठीक से नहीं हो रहा है। वहीं, अधिकारियों का कहना है कि शासन के निर्देश पर यह कार्य किया जा रहा है और जल निगम की देखरेख में ठेकेदारों द्वारा टैंक गिराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

-
इनसेट
ये ओवरहेड टैंक पूरी कर चुके मियाद
मछरिहा, भरथौल, ठर्री, मनोहरगंज, अतरी, ऊंचाडीह, निही, रानीपुर, सकरौहा, झिलमिल, बगदरी, मारकुण्डी, जारोमाफी, रामपुर, कल्याणगढ, भेंडा, किहुनिया, बराहमाफी स्टेशन, छेरिहा बुजुर्ग, रैपुरा, देउंधा, अरवारा, इटवा, महुलिया, कौबरा, बराछी, ताडी, बम्बुरा, सिकरौं, कोपा, टेढवार का पुरवा, बरवार, नीबीं, पतिनिया, बेलाहपुरवा, कटिया, बरहा कोटरा, परदवां, कलचिहा, कटैया डांडी, मुरका, गाहुर, सेमरा, गोइया कला के हैं।


-
वर्जन

सर्वे में पाठा पेयजल योजना के 43 ओवरहेडटैंक खतरनाक स्थिति में मिले हैं। जलसंस्थान से मिली सूची के अनुसार अब इन्हें हटाने व गिराने का काम जल निगम की देखरेख में कराया जा रहा है। इसके लिए शासन स्तर से ठेका भी हो चुका है। मानिकपुर क्षेत्र में दो ओवरहेड टैंक गिराए भी जा चुके हैं। फरवरी माह तक इस काम को पूरा कर लिया जाएगा। जहां से निष्प्रयोजित ओवरहेड टैंक हटाए जा रहे हैं वहां पर जल जीवन मिशन योजना से पाइप लाइन बिछाकर पानी पहुंचाने का काम चल रहा है।
-आशीष ,कुमार, अभियंता- जल निगम चित्रकूट।

04 सीकेटीपी-10---ग्राम भरथौल में स्थित जर्जर ओवरहेड टैंक।-संवाद

04 सीकेटीपी-10---ग्राम भरथौल में स्थित जर्जर ओवरहेड टैंक।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें