फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा संस्थापक कांशीराम की मनाई जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बहुजन समाज पार्टी की जिला इकाई ने शुक्रवार को मुख्यालय स्थित कार्यालय में संस्थापक कांशीराम की जयंती पर गोष्ठी की। वक्ताओं ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

पूर्व विधायक चंद्रभान सिंह ने कहा कि संस्थापक कांशीराम के जीवन से कार्यकर्ताओं को प्रेरणा लेना चाहिए। आने वाले जीवन के लिए तैयार रहना चाहिए। मंडल प्रभारी कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि संस्थापक कांशीराम के पास किसी तरह के साधन नहीं थे। इसके बाद भी संघर्ष कर बहुजन समाज को संगठित करने का कार्य किया। जिलाध्यक्ष रामलखन निषाद ने कहा कि डा. अंबेडकर के बताए रास्ते में कांशीराम ने चलकर गरीबों का भला करने का कार्य किया। जिला महासचिव फूल कुमार वर्मा ने संचालन किया। इस मौके पर मंडल कोआर्डिनेटर संतोष कुमार वर्मा, महेश सिंह, शिवबरन वर्मा, नत्थू प्रसाद वर्मा, लाल बहादुर निषाद, राजकुमार वर्मा, मुन्नीलाल वर्मा, धानी प्रसाद निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें