फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनामी डाकू लूलू पटेल को अदालत ने घोषित किया फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
इनामी डाकू लूलू पटेल को अदालत ने फरार घोषित किया
विज्ञापन

जीआरपी ने डाकू के घर में चस्पा की कुर्की नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मानिकपुर इलाहाबाद रेलमार्ग के पनहाई रेलवे स्टेशन के आउटर पर गंगा कावेरी ट्रेन में डकैती डालने के मुख्य आरोपी 50 हजार के इनामी डाकू लूलू पटेल उर्फ रामसिया को अदालत ने फरार घोषित कर कुर्की की प्रक्रिया कराने की अनुमति दी है। जीआरपी ने फरार डाकू के घर में कुर्की की नोटिस चस्पा करा दी है।
विज्ञापन

जीआरपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि दो सितंबर की देर रात को पनहाई रेलवे स्टेशन के आगे गंगा कावेरी ट्रेन को रोककर लाखों रुपये की डकैती डालने वालों की तलाश की जा रही है। इस मामले में विशेष डकैती कोर्ट के जज सुभाष सिंह ने लूलू पटेल उर्फरामसिया पुत्र स्व.अजायब सिंह निवासी गजरिया थाना बरगढ़ को फरार घोषित कर कुर्की की कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने के आदेश दिए हैं। इस आदेश की तामील पर मानिकपुर जीआरपी टीम ने सोमवार को फरार डाकू के घर में अदालत की नोटिस चस्पा करा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें