फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो- 29 सीकेटीपी- 1 परिचय- शहर के पटेल तिराहे पर सरदार बल्लभभाई पटेल की मूर्ति के सामने ध्वज को सलामी देते कांग्रेसी।

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 29 सीकेटीपी- 1 परिचय- शहर के पटेल तिराहे पर सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति के सामने ध्वज को सलामी देते कांग्रेसी।
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने वंदेमातरम के साथ किया ध्वज वंदन
हर माह के अंतिम रविवार को एक महापुरुष की मूर्ति के सामने होगा कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। कांग्रेस पार्टी ने जन-जन में राष्ट्रीयता का भाव जगाने के लिए ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम महीने के अंतिम रविवार को एक महापुरुष के नाम से मनाया जाएगा। पहली बार सरदार बल्लभ भाई पटेल के याद में मनाया गया।
विज्ञापन

जिला कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान गाया गया। शहर के पटेल तिराहे पर जाकर सरदार बल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र ने बताया कि राहुल गांधी के मंशानुसार कांग्रेस पार्टी जन-जन में राष्ट्रीयता का भाव जगाने के उद्देश्य से ध्वज वंदन कार्यक्रम का आयोजन शुरू किया है। यह कार्यक्रम महीने के अंतिम रविवार को होगा। जिसमें एक महापुरुष के नाम पर जिला मुख्यालय व ब्लाक मुख्यालय सहित सार्वजनिक स्थानों पर ध्वज वंदन कार्यक्र म होगा। इस मौके पर सेवादल जिला मुख्य संगठक चुनवाद प्रसाद ने बताया कि अगले महीने यह कार्यक्रम 26 अगस्त को होगा। जिसमें पौध रोपड़ कार्यक्रम भी होगा। इस मौके पर रमादत्त मिश्र, एससीसेल के चेयर मैन शिव गुलाम वर्मा, अकबरी बेगम, हैदर अली, इंदूपाल कोटार्य, चंद्रशेखर कोटार्य, अवधेश करवरिया, नरवेश सचान, संदीप सिंह, संतोष कपाड़िया, विमलेश प्रजापति, अली हुसैन, आनंद पांडे, सत्यनारायण देवराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें