फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियत समय पर ही फहराएं तिरंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। स्वतंत्रता दिवस को लेकर डीएम शिवाकांत द्विवेदी ने कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आठ बजे सरकारी कार्यालयों में और साढ़े आठ बजे विद्यालयों में झंडारोहण किया जाएगा।

डीएम ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जाएगा। प्रात: पांच बजे मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे में सर्वधर्म सभा होगी। प्रात: सात बजे स्कूलों/विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रभातफेरी निकालेंगे। इसके संयोजक जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षाधिकारी, सचिव साक्षरता, एसडीएम कर्वी, मऊ, मानिकपुर, राजापुर और सह संयोजक समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्य होंगे।
विज्ञापन


प्रात: 8 बजे सरकारी और अर्द्ध सरकारी भवनों में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को सम्मानित किया जायेगा। साढ़े आठ बजे विद्यालयों में ध्वजारोहण होगा। प्रात: नौ बजे कर्वी के वार्ड नंबर-15 भरतपुरी में सफाई कार्यक्रम व स्वास्थ्य मेला तथा बच्चों को टॉफी, बिस्कुट का वितरण किया जाएगा। राजापुर के कई वार्ड में स्वास्थ्य मेला एवं सफाई का कार्यक्रम होगा।
विज्ञापन


राजापुर, मानिकपुर कस्बे में प्रात: साढ़े नौ बजे पौधरोपण का कार्यक्रम आयोजित होगा। साढ़े दस बजे दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। सांसद भैरो प्रसाद मिश्र केआवास से दौड़ शुरू होगी। डीएम ने कि कहा कि झंडारोहण निर्धारित समय से फहराया जाए। बैठक में सभी विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

परंपरागत तरीके से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें