फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो- 04 सीकेटीपी- 2 से लेकर 10 तक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- 04 सीकेटीपी- 2 से लेकर 10 तक
विज्ञापन


आयरन की गोली खाते ही बीमार पड़े बच्चे
प्राथमिक विद्यालय के दो दर्जन बच्चे पहुंचे अस्पताल
आक्रोशित ग्रामीणों ने स्कूल घेरा, शिक्षकों को सुनाई खरी खोटी
डीएम समेत कई आला अफसरों ने पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया
इलाज के बाद घर भेजे गए बच्चे, दवा और खिचड़ी का लिया सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
शिवरामपुर (चित्रकूट)।
सदर ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय गोंडा में शुक्रवार की दोपहर आयरन की गोली खाने से करीब 24 बच्चे बीमार हो गए। शिक्षकों ने आनन-फानन में सभी को अस्पताल में भर्ती कराया। बच्चों के बीमार होने की सूचना मिलते ही अभिभावक उग्र हो गए। लाठी-डंडे लेकर स्कूल भवन को घेर लिया। मामला बिगड़ता देख शिक्षकों ने आला अफसरों को सूचना दी। इस पर डीएम, सीएमओ, बीएसए एसडीएम और सीओ पुलिस बल के साथ पहुंचे। अफसरों ने लोगों को समझाया। इलाज के बाद सभी बच्चों को घर भेज दिया गया है। डीएम ने मिड-डे मील में बनी खिचड़ी और दवा के सैंपल लेकर जांच कराने की बात कही है।
प्राथमिक विद्यालय गोंडा में मिड-डे मील का भोजन करने के बाद बच्चाें को आयरन की गोली खिलाई गई। कुछ देर बाद कक्षा चार और पांच के पांच-छह बच्चे सिरदर्द की शिकायत कर कक्षा में ही लेट गए। कुछ देर बाद 17-18 और बच्चों ने पेटदर्द और सिरदर्द की शिकायत की तो शिक्षकों में हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने स्कूल की छुट्टी कर दी। कुछ बच्चों ने गांव पहुंचकर अभिभावकों को जानकारी दी। इस पर दो दर्जन से अधिक ग्रामीणों ने लाठी-डंडा लेकर स्कूल भवन को घेर लिया और शिक्षकों को भला बुरा कहने लगे। इस पर प्रधानाध्यापक वरुण सिंह और सहायक शिक्षक अश्वनी सिंह ने एंबुलेंस बुलाकर बच्चों को पीएचसी शिवरामपुर में भर्ती कराया और बीएसए के साथ-साथ पुलिस को भी सूचना दी।
विज्ञापन

उधर, सूचना मिलने पर डीएम शिवाकांत द्विवेदी, सीएमओ डॉ. रामजी पंाडेय और बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा के साथ गांव पहुंचे और शिक्षकों से घटना की पूरी जानकारी ली। सीओ भी फोर्स के साथ पहुंच गए। डीएम ने शिक्षकों को समय से सूचना न देने पर फटकार भी लगाई। ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि किसी के इलाज में कोताही नहीं होगी। आयरन की गोली और मिड-डे मील में बने भोजन का सैंपल जांच के लिए लिया गया है। यदि किसी तरह की कमी होगी तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। डीएम ने बताया कि सभी बच्चों का इलाज कराकर घर भेज दिया है। किसी तरह के खतरे की बात नहीं है। सीएमओ ने बताया कि आयरन की गोली सही समय से बांटी गई थी। कक्षा पांच की एक बालिका ने दवा खाने के बाद सिरदर्द बताया तो उसकी देखा देखी अन्य बच्चे भी यही कहने लगे। इलाज के दौरान यह साफ हो गया है कि किसी भी बच्चे पर दवा के कारण कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
विज्ञापन


इनसेट...
इन बच्चों का हुआ इलाज
भरतकूप (ब्यूरो)। कक्षा चार की गोटिया, साफिया, रानी, अर्चना, करन, अजय, दीपक, मंजू, खुशबू, बलवीर, सूरज, प्रमोद, कक्षा पांच का विचित्र कुमार, आकाश, कक्षा तीन की पूर्णिमा, राजनंदिनी व कक्षा दो के नीरज, विभा समेत दो दर्जन बच्चों का पीएचसी शिवरामपुर में इलाज कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें