फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: एक दिन में 3676 नए मतदाता बने

Mon, 19 Oct 2026 12:29 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान में एक दिन में शनिवार को 3676 लोगों ने मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। इस अभियान में महिलाओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही।
विज्ञापन

विशेष शिविर में नया नाम जोड़ने वाले कुल 2384 फॉर्म-6 जमा हुए। इनमें 1412 महिलाएं और 972 पुरुष शामिल थे। यह कुल नए आवेदनों का 60 फीसदी है। पहली बार वोट डालने वाले 18-19 साल के युवा मतदाताओं में भी युवतियां आगे रहीं। कुल 685 युवा आवेदकों में 389 युवतियां और 296 युवक थे।
नाम हटाने के लिए 362 फॉर्म-7 और सुधार के लिए 245 फॉर्म-8 भी आए। प्रशासन ने बताया कि बीएलओ घर-घर जाकर पात्र व्यक्तियों को सूची में जोड़ रहे हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी चंद्रशेखर ने बताया कि चित्रकूट विधानसभा में कुल 1326 फॉर्म जमा हुए। इसमें 1038 नए मतदाता थे, जिनमें 588 महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन

18-19 वर्ष वर्ग में 159 युवतियां और 137 युवक थे। मानिकपुर विधानसभा में कुल 1665 फॉर्म आए। यहां 1346 नए मतदाताओं में अकेले 824 महिलाएं थीं। 18-19 वर्ष वर्ग में 230 युवतियां और 159 युवक शामिल थे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें