चित्रकूट। एसपी कार्यालय स्थित राघव प्रेक्षागार में पैरोकार तथा कोर्ट मुहर्रिर के लिए अभियोजन वीर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 366 मुकदमों में 576 आरोपियों को सजा दिलाने वालों सम्मानित किया गया।
पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत वर्ष 2024 में न्यायालय में विचाराधीन चल रहे 366 मुकदमों में 576 अभियुक्तों को सजा दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस कारण नोडल अधिकारी एएसपी चक्रपाणि त्रिपाठी, संयुक्त निदेशक अभियोजन विनोद कुमार सिंह, दिनेश त्रिपाठी, डीजीसी श्याम सुंदर मिश्रा, एडीजीसी गोपाल दास, एडीजीसी तेज प्रताप सिंह, एपीओ हरिओम सिंह को सम्मानित किया गया है। इस तरह एसपीओ संगीता सिंह, एडीजीसी अजय कुमार, सुशील कुमार सिंह, सनद मिश्रा, पीओ शशिकांत यादव, बृजमोहन, एपीओ पीयूष यादव, सिद्धार्थ सिंह, आकाश साहू, प्रभारी मॉनिटरिंग सेल निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला, मुख्य आरक्षी श्याम सुंदर, भूपेन्द्र सिंह कोर्ट मुहर्रिर को भी सम्मान मिला है। इसी कड़ी में रामनारायण मॉनिटरिंग सेल, महिला आरक्षी उपासना सेंगर, आरक्षी प्रशांत कुमार, धनेश मिश्रा, प्रदीप कुमार, आकाश कुमार, अशोक कुमार, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, महिला आरक्षी शिवानी द्विवेदी, आरक्षी अंकित कुमार, रामबाबू कोर्ट, महिला आरक्षी प्रतिमा सिंह, सरिता मौर्य, रक्षा यादव, आरक्षी धीरेंद्र कुमार, सूरजपाल मानिटरिंग सेल को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है।