चित्रकूट। महिला उत्पीड़न व बाल श्रम रोकने की दिशा में अब महिला समाख्या अभियान चलाएगा। खासकर जिले के सभी 330 ग्राम पंचायतों में प्रधान की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम होंगे। जिसमें अभिभावकों को भी बच्चों के अधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसकी शुरुआत शुक्रवार से होगी।
भारत सरकार के अधीन महिला समाख्या जिले में हक से महिला एवं बाल अधिकार मंच योजना की शुरूआत धर्मनगरी स्थित जगद्गुरू रामभद्राचार्य विकलांग विश्वविद्यालय में 22 दिसंबर से शुरू करने जा रही है। बुधवार को मुख्यालय के रामकृपा होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में संस्था की राज्य परामर्शी वर्षा ऋतुश्रेष्ठ ने इसकी जानकारी दी। इस मौके पर डिस्ट्रिक रिसोर्स पर्सन प्रेम लता और डिस्ट्रिक कोआर्डिनेटर मीनाक्षी गुप्ता आदि मौजूद रहीं।