फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

33 ने जीती कोरोना से जंग, 12 पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट/राजापुर/पहाड़ी। जिले में सोमवार को 12 पॉजिटिव सामने आए हैं। वहीं 33 संक्रमित ठीक हुए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 306 हो गई है। एक्टिव केस 42 हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि सोमवार को 12 पॉजिटिव मिले हैं। इनमें राजापुर के एक परिवार के पांच और कर्वी बल्दाऊगंज के एक परिवार के तीन सदस्य शामिल हैं। तौरा, गड़वारा व शहर के लक्ष्मणपुरी मोहल्ले में एक-एक संक्रमित मिला है। 33 संक्रमित ठीक हुए हैं। इन्हें घर भेज दिया गया। सभी ब्लाकों में लगभग 740 लोगों के सैंपल लिए गए। संक्रमितों के घरों को सैनिटाइज कराया गया है। इनके परिजनों और आसपास रहने वालों के सैंपल लिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें