फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमोनिया से ग्रसित मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निमोनिया से मासूम की मौत
विज्ञापन

चित्रकूट। गुलाबी सर्दी के बीच ठंड लगने से बीमार जिला अस्पतपाल पहुंचने लगे हैं। शनिवार निमोनिया से ग्रसित एक मासूम की मौत हो गई जबकि पेटदर्द व बुखार से पीड़ित छह मरीजों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

शहर से सटे गहनीपुरवा निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि उसके एक साल के पुत्र आशीष की दो दिनों से तबियत खराब थी। डाक्टरों के अनुसार उसे निमोनिया हो गया था। शनिवार को उसकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर जिला अस्पताल जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा बनवारीपुर निवासी गजोधर पुत्र बुधई को ठंड लगने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसी क्रम में अमानपुर निवासी गुलाब पुत्र रामराज, कपसेठी निवासी संतोदेवी पत्नी चुन्नू, कसहाई निवासी राजाराम पुत्र संतोष कुमार, भौंरी निवासी चुनबादी पत्नी मंजेश कुमार व सीतापुर निवासी राखी पत्नी लाला को बुखार की शिकायत पर भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें