फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग से लाखों की संपति राख

विज्ञापन
विज्ञापन
घर में लगी आग से लाखों की संपत्ति राख
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
राजापुर। थानाक्षेत्र के चिल्ली राकस गांव निवासी एक किसान के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। इस दौरान सो रहे परिजनों को जैसे ही जानकारी हुई तो सभी चिल्लाते हुए बाहर की ओर भागे। स्थानीय लोगों ने मिलकर दो घंटे में आग को काबू में किया। आग से किसान के घर की लाखों की संपत्ति राख हो गई है।
विज्ञापन

चिल्लीराकस गांव के केवटनपुरवा निवासी बल्लू निषाद पुत्र ननका ने बताया कि मंगलवार की रात को परिजन खाना खाने के बाद सो रहे थे। देर रात को अज्ञात कारण के चलते एक कमरे में आग लग गई। कुछ देर बाद इसकी जानकारी होते ही परिजन जान बचाने के लिए बाहर की ओर भागे। चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सभी ने मिलकर दो घंटे के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित परिजनों ने बताया कि आग से जेवर, अनाज समेत लाखों की गृहस्थी राख हो गई है। प्रधान संतोष यादव ने प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी देकर पीड़ित परिजनों को राहत दिलाने की मांग की है। प्रधान ने बताया कि सूचना के बावजूद शाम तक गांव में कोई सरकारी कर्मचारी नुकसान का जायजा लेने नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें