फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 30 हजार वोटर बढ़े, आज मतदाता सूचियों का प्रकाशन

Thu, 09 Apr 2026 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले की दो विधानसभा क्षेत्रों में इस बार तीस हजार नए मतदाता बने हैं। यह लोग पहली दफा लोकतांत्रिक सरकार चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। समूचे जिले में मतदाताओं की संख्या भी बढ़कर 6.68 लाख पहुंच गई है। शुक्रवार को दोनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।
विज्ञापन




चुनाव आयोग ने प्रदेश में मतदाता पुनरीक्षण अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके लिए निर्वाचन विभाग ने जनवरी माह में विधानसभा क्षेत्रवार मतदाता सूचियों का आलेख्य प्रकाशन किया था, उस समय जिले में 6.37 लाख मतदाता थे। करीब दो माह तक चले पुनरीक्षण अभियान में नए मतदाताओं की संख्या जुड़ गई है। जबकि मृतक व स्थानांतरित मतदाता हटाए गए हैं। ऐसे में यह संख्या अब बढ़कर 6.68 लाख हो गई है।
नए जुड़े मतदाताओं में बड़ी संख्या में युवा और महिलाएं शामिल हैं। चित्रकूट विधानसभा में अब कुल 3.46 लाख और मानिकपुर में 3.21 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। चित्रकूट विधानसभा में 14909 और मानिकपुर में 15333 नए नाम दर्ज हुए हैं। कुल मतदाताओं में 366688 पुरुष, 301498 महिला और 12 तीसरे लिंग मतदाता शामिल हैं। एडीएम चंद्रशेखर ने बताया कि अंतिम प्रकाशित सूची आज से जिले के सभी मतदेय स्थलों पर आम जनता के निरीक्षण के लिए उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें