चित्रकूट। अवैध खनन व परिवहन की शिकायत पर लगातार जिला प्रशासन द्वारा जांच कर कार्रवाई कराई गई है। डीएम पुलकित गर्ग ने सोमवार को बताया कि लखनऊ व चित्रकूट की अलग अलग टीमें बनाकर दो दिन में अब तक 25 वाहन पकड़े गए हैं। इनसे 6.97 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया है। इस वर्ष नवंबर तक 293.35 लाख रुपये जुर्माना भी वसूल किया।
डीएम ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह-नवंबर तक जांच व छापे की कार्रवाई से 413 वाहनों से जुर्माना 293.35 लाख रुपये वसूला गया। बताया कि प्रशासन द्वारा अवैध खनन,परिवहन व ओवरलोडिंग की निरंतर जांच कराई जा रही है। चित्रकूट की जांच टीम में एसडीएम न्यायिक सौरभ यादव,सीओ सिटी अरविंद कुमार व खान निरीक्षक मंटू सिंह शामिल हैं।