फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2928 किसानों को मिला कर्ज माफी प्रमाण पत्र

Tue, 10 Oct 2017 11:07 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
किसानों को कर्ज माफी का प्रमाण पत्र देते सांसद व मानिकपुर विधायक। - फोटो : amarujala
विज्ञापन

विज्ञापन
चित्रकूट। तहसील कर्वी के तहसील स्तरीय फ सली कर्ज माफी प्रमाण-पत्र वितरण कैंप का आयोजन धर्मनगरी के राष्ट्रीय रामायण मेला परिसर में किया गया। जिसमेें जिसमें 1735 किसानों के मध्य 13 करोड़ 80 लाख रुपये का कर्जमाफी के प्रमाण-पत्र दिया गया। वहीं राजापुर में तहसील सभागार में हुए कार्यक्रम में 1193 कृषकों के मध्य धनराशि 13 करोड़ 67 लाख में कर्ज माफी प्रमाण-पत्र  का वितरण किया गया।
   धर्मनगरी के रामायण मेेला में हुए कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद भैरों प्रसाद मिश्रा ने कहा कि किसानों को यह बैंकों के विरोध के बावजूद भी हमारी सरकार ने जो वादा किया है उसे पूरा करने का काम कर रही है। सदर विधायक ने चंद्रिका उपाध्याय ने कहा कि मुख्यमंत्री लगभग 12 लाख 66 हजार किसान जिनके एनपीएखाता धारक है उनके भी कर्जमाफ ी की योजना लागू की है। कहा कि कई जगह से बैंकों की शिकायतें प्राप्त हो रही है कि वह दलालों के माध्यम से वसूली करा रहे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी जय प्रकाश पांडेय ने कहा कि  जिन किसानों का अभी  कर्जमाफ नहीं हुआ है उनका अगले चरण में माफ  होगा। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी राजापुर दुर्गेश मिश्रा, तहसीलदार राजापुर सहित संबंधित अधिकारी व भाजपा नेता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें