फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में आए 28405 दावे, निपटे 13421

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चित्रकूट। जिले में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान में तहत अब तक 28,405 दावे और आपत्तियां प्राप्त हुए। इनके सापेक्ष महज 13,421 मामले निस्तारित हुए। जिला निर्वाचन अधिकारी, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने बताया कि जिले में कुल 6.37 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। दावे और आपत्तियां 6 जनवरी से 25 फरवरी 2026 के बीच प्राप्त हुईं।
आलेख्य नामावली के प्रकाशन से पहले 6,597 आवेदन मिले थे, जबकि प्रकाशन के बाद 21,808 आवेदन प्राप्त हुए। मतदाता बनने के लिए 21,812, नाम हटाने में 927 और संशोधन के लिए 5,666 आवेदन आए। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, आवश्यक अभिलेख और घोषणा पत्र मिलने के बाद ही अंतिम सूची में नाम जोड़े या हटाए जाएंगे। दावे और आपत्तियां जमा करने की अंतिम तिथि 6 मार्च 2026 है।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले में 3417 बीएलए नियुक्त



विभिन्न राजनीतिक दलों ने जिले में 3,417 बूथ लेवल एजेंट नियुक्त किए हैं। बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और समाजवादी पार्टी ने प्रत्येक ने 852 बीएलए तैनात किए हैं। आम आदमी पार्टी ने 9 और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने 4 बीएलए नियुक्त किए हैं। हालांकि, बीएलए के माध्यम से अब तक कोई औपचारिक दावा या आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें