फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार का इनामी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। बाइक चोर गैंग के सरगना 25 हजार के इनामी को राजापुर थाना पुलिस टीम ने पकड़ लिया है। पहले भी यह दो बार जेल जा चुका था लेकिन इधर कई साल से फरार चल रहा था। आरोपी गैंग के कई सदस्य जेल में हैं। इसके खिलाफ पुलिस ने कुर्की तक कराई थी।
विज्ञापन

गनीवां चौकी प्रभारी राधाकृष्ण तिवारी ने टीम के साथ शुक्रवार की सुबह गांव के पास से ही तीन वर्ष से फरार 25 हजार रुपये के इनामिया अपराधी अनूप सिंह गौर निवासी साड़ासानी थाना कमासिन जनपद बांदा को तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ सात मामले दर्ज हैं। यह वाहन चोर गैंग का सरगना है। बांदा कौशांबी व अन्य जनपद से बाइक चोरी कर बेचने का काम करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें