फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्बाद हो रही 25 बीघे की फसल

Sun, 21 Aug 2016 10:57 PM IST
चित्रकूट
विज्ञापन
जानकारी देता किसान गोकरण उपाध्याय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगातार हो रही बारिश से किसानों की आफत आने लगी है। सरैंया के 25 बीघे के काश्तकार गोकरण उपाध्याय ने बताया कि अब बारिश न थमी तो धान सहित उसकी अन्य बोई फसल भी चौपट हो जाएगी।
विज्ञापन


किसान ने बताया कि पहले सूखे से सभी परेशान थे। जिससे बोई फसल को पानी नहीं मिला और परिवार पालने के लाले पड़ गए। अबकी ज्यादा बारिश से परेशानी हो गई है। अच्छा मानसून देखकर उन्होंने 18 बीघे मेें धान लगाया है और सात बीघे में अन्य फसल बोई है। सभी खेतों में ज्यादा जलभराव है जिससे फसल बर्बाद हो रही है।

खेतों के चारों ओर जलभराव होने से पानी बाहर नहीं निकल पा रहा है। किसान ने प्रशासन से इसका सर्वे कराने की मांग की है। वहीं यमुना नदी में बाढ़ आने से किसान कल्लूयादव, छंगा सिंह, उमाशंकर पांडेय, गोरेलाल, देशधर, राकेश, तिवार्री उमेश तिवारी निवासी मवाई कला की कई बीघे की खेती बर्बाद हो गयी। उन्होंने मुआवजा की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें