फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 1.22 लाख किसानों को पीएम-किसान 24वीं किस्त

Fri, 30 Oct 2026 11:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले के 1.22 लाख किसानों के खातों में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त बृहस्पतिवार को पहुंच गई। करीब 24.58 करोड़ की धनराशि ट्रांसफर की गई, जिसमें प्रत्येक किसान को 2,000 रुपये मिले।
विज्ञापन

नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से 9.34 करोड़ किसानों के खातों में 18,680 करोड़ रुपये भेजे। इस दौरान उन्होंने 521 कृषि इकाइयों का लोकार्पण और 12 हॉर्टिकल्चर क्लस्टर्स का शुभारंभ भी किया। चित्रकूट में कलक्ट्रेट सभागार में इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया। चित्रकूट-बांदा डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल मुख्य अतिथि व पहाड़ी ब्लॉक प्रमुख सुशील द्विवेदी विशिष्ट अतिथि रहे।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि पीएम किसान योजना से छोटे किसानों को ताकत मिली है। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें