चित्रकूट। धर्मनगरी में सोमवार को सोमवती अमावस्या व दिवाली पर 22 लाख से अधिक श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचे।
सुबह से ही मंदाकिनी नदी के रामघाट, भरत घाट समेत अन्य घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने मंदाकिनी में डुबकी लगाई और दीपदान कर परिवार की सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना की।
स्नान और दान-पुण्य के बाद श्रद्धालुओं ने मत्तगजेंद्रनाथ मंदिर और भरत मंदिर में माथा टेका। इसके बाद भगवान कामतानाथ के दर्शन कर कामदगिरि की परिक्रमा शुरू की। फतेहपुर, प्रयागराज, हमीरपुर, बांदा, कौशांबी, कानपुर समेत कई जिलों और दूसरे राज्यों से श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी रहा। रामघाट से लेकर भरत घाट तक दीपदान करने वालों की कतारें लगी रहीं।
वहीं, कामतानाथ मंदिर के प्रमुख द्वार से लेकर सभी मुखारबिंद तक श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखाई दी। हर कोई भगवान के दर्शन और परिक्रमा कर पुण्य अर्जित करने को आतुर नजर आया।
कामदगिरि की करीब साढ़े पांच किमी लंबी परिक्रमा में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। सामान्य दिनों में एक घंटे में पूरी होने वाली परिक्रमा को सोमवार को पूरा करने में तीन घंटे तक लग गए। ढोलक की थाप और रामनाम संकीर्तन के बीच श्रद्धालु धीरे-धीरे परिक्रमा मार्ग पर आगे बढ़ते रहे। पूरा परिक्रमा मार्ग जय श्रीराम के जयकारों से गूंजता रहा।
उधर, भीड़ में बिछड़े 500 से अधिक लोगों को अपनों से मिलाया गया। इसके लिए परिक्रमा मार्ग पर खोया-पाया केंद्र बनाया गया था।
10 सीकेटीपी-10-दीप व रोशनी से जगमगाता रामघाट। प्रशासन- फोटो : सांकेतिक
10 सीकेटीपी-10-दीप व रोशनी से जगमगाता रामघाट। प्रशासन- फोटो : सांकेतिक
10 सीकेटीपी-10-दीप व रोशनी से जगमगाता रामघाट। प्रशासन- फोटो : सांकेतिक