फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधबने कुएं में भरा पानी पीकर 22 बकरियां की मौत

Tue, 22 Mar 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
विज्ञापन
कुएं में तेंदुए का जोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अधबने कुएं में भरा पानी पीकर 22 बकरियों की मौत हो गई। मामले की जानकारी होते ही एसडीएम ने मौके पर लेखपाल को भेजकर मृत बकरियों का पोस्टमार्टम कराने के निर्देश दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बकरियों की मौत का सही कारण सामने आने की बात अधिकारी कह रहे हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मंगलवार की दोपहर को बरगढ़ थानाक्षेत्र के कटैयाडांडी निवासी ठाकुर प्रसाद कोल पुत्र रामलखन अपनी बकरियां चराने गांव के पश्चिम दिशा में बगैहार गया था। वहीं, एक खेत में अधबने कुएं का पानी पीने के बाद बकरियाें की हालत बिगड़ने लगी और धीरे-धीरे 22 बकरियों की मौत हो गई।

कुछ बकरी तो बच गई, जिन्हें लेकर ठाकुर प्रसाद घर आ गया। मौके पर 16 बकरी मृत पड़ी हैं। एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। जिस अधबने कुएं का पानी बकरियों ने पिया है वह मयालाल सिंह का है। जिसमें थोड़ा पानी है। जानकारी के लिए लेखपाल को मौके पर भेजा गया है। मृत बकरियों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही बकरियों की मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें