चित्रकूट। शहर से सटे वन क्षेत्र के जंगलों में लगी भीषण आग गुरुवार को नियंत्रण में होने का दावा किया गया है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आग पर काबू पा लिया गया है। कई दिनों से जंगलों में आग लगी थी। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर ने जंगल का निरीक्षण कर वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि आग को जल्द से बुझाया जाए। जिससे बाद तीन दिन से वन विभाग की टीम सहित फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी रही। वन विभाग के प्रभागीय अधिकारी कैलाश प्रसाद का कहना है अब आग नियंत्रण में है।