सभासदों ने एनजीटी को लिखा पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मंदाकिनी नदी में गोबर व गंदगी फैलाए जाने पर सभासदों ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एनजीटी) को पत्र भेजा है। जिसमें मांग की है इस मामले की उच्च स्तरीय जांचकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।
नगर पालिका के सभासद सहित कई समाज सेवियों ने मंदाकिनी नदी मेें गोबर व गंदगी फैलाए जाने पर धरना प्रदर्शन कर विरोध जता चुके है। इस मामले में कार्रवाई को लेकर सभासद सुशील श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार सोनी, लवसिंह, अनुज निगम, पूर्व सभासद जवाहर लाल सोनी आदि ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को भेजे पत्र में कहा है कि नदी में गंदगी फैलाए जाने को लेकर उन्होंने कई बार धरना-प्रदर्शन व अनशन किया। जिसमें प्रशासन ने इस मामले की जांच भी कराई और जिसमें पाया गया कि आसपास फैली गंदगी से प्रदूषण फैलाया जा रहा है। इसके बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। जिससे गंदगी फैलाने वालों के हौसले बुलंद हैं। इस मामले में उच्च स्तरीय जांचकर कार्रवाई की मांग की है।
----------------------------------------------------------
बुंदेलखंड राज्य के लिए जनता को आगे आना होगा
चित्रकूट। बुंदेलखंड पृथक राज्य की मांग को लेकर आभास महासंघ की बैठक हुई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने कहा कि पृथक राज्य के लिए जनता को आगे आना होगा।
बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय सलाहकार दलीचंद्र प्रजापति आजाद ने किया। बैठक में जिला संरक्षक ज्ञानेंद्र चौधरी ने कहा कि बुंदेलखंड पृथक राज्य के लिए जनता को आगे आना होगा। जिसमें सामाजिक संगठन भी शामिल हो। दलित महिला विकास समिति की अध्यक्ष उर्मिला वर्मा ने कहा कि भेद भाव खत्म कर एक साथ मिलकर आंदोलन चलाए। प्रदेश सचिव लवलेश कुमार व बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि छात्र-छात्राएं भी इस मामले को लेकर आंदोलन चलाए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र भाष्कर, आकाश सिंह चंदेल, भूपत सिंह, सोना वर्मा, प्रभा चौधरी, राहुल व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। ब्यूरो