शिविर में महादानियों ने किया रक्तदान
मऊ। कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सालय में रक्दान शिविर लगाया गया। जिसमें आधा दर्जन महादानियों ने रक्तदान दिया। जिसमें दो सगे भाई बहनों ने रक्तदान दिया। अधीक्षक डा. शेषर वैश्य की देख रेख में रक्तदान शिविर लगाया। जिसमें डा. बीएस द्विवेदी बताया कि रक्दान सभी को करना चाहिए। इससे कई लोगों को जिंदगी बचाई जा सकती है। डा. शेषर वैश्य, जिला पंचायत सदस्य पंकज यादव, समाज सेवी इंदेश त्रिपाठी, सुनील कुमार पांडेय, शिव भोले मिश्रा व आकांक्षा मिश्रा ने रक्तदान किया। जिसमेें डा. बीएस द्विवेदी, कर्मचारी अजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, विशाल द्विवेदी आदि मौजूद रहे।