फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवकाश के दिन भी सूची काम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अवकाश के दिन भी सूची का काम जारी

चित्रकूट। किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों को दी जाने वाली धनराशि के लिए तैयार की जा रही सूची का काम अवकाश के दिन भी जारी रहा। रविवार कृषि विभाग के सभागार में मौजूद कर्मचारियों ने पंजीकृत किसानों के नाम की फीडि़ंग की। अभी तक 88501 किसानों के नाम फीड़ किए गए है। जिसमें 20 हजार 127 किसान अपात्र हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में जिन किसानों का 20 फरवरी तक सत्यापन हो जाएगा ऐसे पात्र किसानों के बैंक खाते में 24 फरवरी को सहायता की प्रथम किस्त की धनराशि पहुंच जाएगी। सभागार को विशेष फीडिंग कक्ष बनाया गया जिसमें अधिकारी व कर्मचारी रविवार को भी डटे रहे। लिस्ट में पारदर्शी किसान योजना व नए पंजीकृत हो रहे किसानों की फीडिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक टीपी शाही ने बताया कि अभी तक कुल 88 हजार 501 किसानों की फीडिंग की गई है। जिसमें सदर ब्लाक में 23 हजार 806, मानिकपुर ब्लाक में 17 हजार 574, मऊ ब्लाक में 15 हजार 266,पहाड़ी ब्लाक में 20 हजार 423, रामनगर में 11 हजार 399 किसानों की फीडिंग की गई है। जिसमें 20 हजार 121 किसान अपात्र हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें