फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में लाठी तो चित्रकूट में मानवता का शासन

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या में लाठी तो चित्रकूट में मानवता का शासन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी का दो दिवसीय भारतीय सामाजिक, सांस्कृतिक व मैत्री संघ का तृतीय राज्य सम्मेलन धर्मनगरी मेें हुआ। जिसमें आपसी भाई चारे को बढ़ाने के लिए पदाधिकारियों ने विचार व्यक्त किए। खासकर आजकल के माहौल पर कटाक्ष किया गया कि अयोध्या में लाठी का शासन है लेकिन चित्रकूट में मानवता का शासन चल रहा है।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए इस्कफ के राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार पथियारी (उड़ीसा) ने कहा कि चित्रकूट तुलसी दास व रहीम की धरती है। दोनों ने यहां सांप्रदायिक सद्भाव की रचनाएं की। कहा कि जहां अयोध्या में लाठी का शासन है वहीं चित्रकूट की धरती मानवता का संदेश रे दे रही है। विशिष्ट अतिथि बिहार के रवींद्र कुमार ने कहा कि चित्रकूट की धरती पर भगवान श्रीराम ने आदिवासियों के साथ अपना जीवन व्यतीत किया। प्रदेश सह सचिव अरविंद राज स्वरूप ने कुछ लोग सत्ता के लिए भारतीय संस्कृति को नष्ट करने में लगे हैं। अमित यादव ने कहा कि इस्कप संगठन ही देश में अमन चैन लाने का कार्य करता है। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मोतीलाल, रामचंद्र, सुरेंद्र रही, शालिकराम, महेंद्र प्रताप वर्मा, अजय पाल, राजेश तिवारी, बरेली सत्यहरण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें