फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारों तरफ हर हर महादेव की गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
चारों तरफ हर हर महादेव की गूंज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। सावन के तीसरे सोमवार को धर्मनगरी में बोल बम और हर हर महादेव गूंजता रहा। शिवालयों में सुबह जलाभिषेेक करने भक्तों की लंबी लाइन लगी रही। वहीं शाम को भगवान के श्रृंगार रूप के दर्शन को भक्तगण उमड़े पड़े। मडफा, चर, परानू बाबा व पालेश्वर नाथ मंदिर के अलावा सबसे ज्यादा भीड़ रामघाट स्थित स्वामी मत्यगयेंद्र नाथ मंदिर में रही।
विज्ञापन

सावन माह के तीसरे सोमवार सुबह से ही मंदिर के आसपास पुलिसकर्मी तैनात रहे लेकिन भक्तों की भीड़ के आगे उनका कोई नियंत्रण नहीं दिखा। खासकर मंदाकिनी में डुबकी लगाकर हजारों भक्तगण जब स्वामी मत्यगयेंद्र नाथ को जलाभिषेक करने मंदिर पहुंचे तो सारी सुरक्षा व्यवस्था एकतरफा नजर आई। चारों ओर सिर्फ बोल बम व हर हर महादेव की गूंज सुनाई दे रही थी। कुछ यही हाल पहाड़ी के पालेश्वर नाथ बाबा, चर के सोमनाथ, मऊ के ऋषियन मंदिर व भरतकूप के मडफा मंदिर में भी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें