फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्य में अवरोध लगा रहे अधिकारी-कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। प्रधान संघ की बैठक शुक्रवार को सदर ब्लाक में हुई। प्रधानों ने कहा कि अफसर और कर्मचारी विकास कार्यों में अड़ंगा लगा रहे हैं। इसके बाद प्रधानों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा।

प्रधान संघ की अध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि प्रधानों का उत्पीड़न हो रहा है। ग्राम सचिवों के तबादले और पोस्टिंग के कारण विकास कार्य अवरुद्ध हैं। लाभार्थियों को मिलने वाली योजनाओं की बार-बार जांच कराने से लाभार्थियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन


महामंत्री रामबरन यादव ने कहा कि प्रशासन प्रधानों के विरुद्ध फर्जी मामले दर्ज करा रहा है। आरोप लगाया कि रसिन प्रधान के खिलाफ खनिज का फर्जी मामला दर्ज किया गया है। अहमदगंज के प्रधान मुहम्मद अली के साथ अराजकतत्वों ने मारपीट की है। इनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। कोषाध्यक्ष राजू पटेल ने कहा कि मनरेगा की मजदूरी दो माह से मजदूरों को नहीं मिली, जिससे मजदूर परेशान हैं।
विज्ञापन


उनको खाने तक के लाले पड़े हैं। इसके अलावा अन्य समस्याएं भी उठाई गई। बैठक के बाद प्रधानों ने डीएम शिवाकांत द्विवेदी को ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की। इस मौके पर प्रधान चंचल चित पटेल, प्रेमलता पांडेय, शीतल प्रसाद, भइयालाल, प्रेमलता पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें