चित्रकूट (ब्यूरो)। कानून व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए पुलिस विभाग के आठ दरोगा के थाने बदले गए हैं। अपर एसपी बलवंत चौधरी ने बताया कि कोतवाली के एसएसआई रामेंद्र तिवारी को राजापुर भेजा गया।
राजापुर के एसएसआई संतशरण सिंह को कोतवाली कर्वी, पुलिस लाइन से रामवीर को पहाड़ी, प्रेमचंद्र को पहाड़ी, सुरेंद्र नाथ राम को मऊ, गोपाल कृष्ण कनौजिया को सीतापुर से मानिकपुर, पुलिस लाइन से तपेश कुमार को सीतापुर और प्रभात शुक्ला को राजापुर थाने भेजा गया है।