चित्रकूट। नाबालिग से दुष्कर्म में दोषी नीरज को अपर सत्र न्यायाधीश ने 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई। 12 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। मामला चार साल पुराना है।
रैपुरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 21 जून 2022 को पुलिस को सूचना दी थी कि उसकी नाबालिग बेटी में घर में अकेले थी। तभी आरोपी नीरज ने उसके घर में घुस कर बेटी के साथ दुष्कर्म किया। तहरीर पर पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट सहित दुष्कर्म की प्राथमिकी दर्ज की थी।
विवेचना तत्कालीन प्रभारी नागेंद्र कुमार ने नाबालिग का मेडिकल करा कोर्ट में बयान कराया था। नाबालिग ने आरोपी नीरज के खिलाफ बयान दिया था। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था और न्यायालय ने उसे जेल भेजा था।
विवेचक ने 21 अगस्त को न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था। सुनवाई के दौरान अपर सत्र न्यायाधीश विशेष पॉक्सो एक्ट रेनू मिश्रा ने आरोपी को दोषी पाया। सोमवार को दोषी को 20 साल की सजा सुनाई।
आबकारी मामले में आरोपी को जमानत
चित्रकूट। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम सृष्टि शुक्ला की अदालत ने आबकारी अधिनियम के मामले में आरोपी रामऔतार को जमानत दे दी। अदालत ने उसे 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर रिहा करने का आदेश दिया।
यह मामला रैपुरा थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस के अनुसार वर्ष 2024 में राम औतार के खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आत्मसमर्पण कर जमानत याचिका दायर की थी। अदालत ने कहा कि अपराध सात वर्ष से कम सजा वाला है और आरोप-पत्र दाखिल हो चुका है। पत्रावली अवलोकन के बाद अदालत ने जमानत योग्य पाया।
गांजे के दोषी पर 1330 रुपये का जुर्माना
चित्रकूट। एनडीपीएस एक्ट के दोषी को पर अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम ने जेल में बिताई गई अवधि की सजा सुनाई। 1330 रुपये का जुर्माना लगाया। अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम/स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट के राहुल मिश्रा ने मऊ थाना में दर्ज गांजा के मामले में सुनवाई के दौरान आरोपी मऊ के पहाड़पुरवा निवासी अर्जुन पटेल उर्फ अर्जुन सिंह को दोषी पाया। जिस पर सोमवार को दोषी को सजा सुनाई।