दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बनी प्रदर्शनी
अमर उजाल ब्यूरो
खोही। राष्ट्रीय रामायण मेला कार्यक्रम में लगी प्रदर्शनी दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। स्वच्छता अभियान के साथ ही जल संरक्षण, पर्यावरण, शिक्षा से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई हैं। वही संत तुलसी दास से रचित रामचरित मानस के आधार पर भगवान श्रीराम की लीलाओं की तस्वीर भी लगाई गई है।
धर्मनगरी में 46वां राष्ट्रीय रामायण मेला चल रहा है। जिसमेें जिला शिक्षा विभाग की तरफ से लगाई गई प्रदर्शनी में अनुपयोगी वस्तुओं को उपयोगी बनाकर ऐसी वस्तु तैयार की गई जिससे स्कूलों में बढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पढ़ने में सहायक हो सके। यह वस्तुएं शिक्षक राजकुमार पूर्व माध्यमिक विद्यालय चित्रवार व पुष्पराज सिंह पूर्व माध्यमिक विद्यालय छेछरिहा ने बनाया है। इस कार्य में शिक्षक सांकेत बिहारी, संजीव अवस्थी, प्रद्युम सिंह ने सहयोग किया है। आंगनबाड़ी महिलाओं की तरफ से भी प्रदर्शनी लगाई गई है। घरों में ही पौष्टिक वस्तुएं बनाने की जानकारी दी जा रही है। ताकि इन वस्तुओं के खाने से शरीर स्वस्थ्य रह सकता है। इसके अलावा व्यापार भी किया जा सकता है। इस कार्य को रंजना, गौरा, बालमती, सुमन, भावना आदि कर रही हैं।
इसी क्रम में उद्यान विभाग ने बंजर भूमि को उपजाऊ बनाने व जल संरक्षण को लेकर प्रदर्शनी लगाया है। जिसमें मिट्टी के संरक्षण व जल संरक्षण की जानकारी देने के लिए प्रदर्शनी लगाई है। भूमि संरक्षण विभाग के सत्य प्रकाश शुक्ला, लक्ष्मण राम, प्रमोद मिश्रा, प्रेम शंकर, मुकेश कुमार दर्शकों को जानकारी दे रहे हैं। इसी तरह से महात्मा गांधी के विचारों को लेकर प्रदर्शनी लगाई गई हैं।