फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग दिवस को लेकर धर्मनगरी में उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
योग दिवस को लेकर धर्मनगरी में उत्साह
विज्ञापन

:- तैयारियां जोरों पर
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। 21 जून को होने वाले योग दिवस की जिले में तैयारियां जोरो पर हैं। जिसमें अधिकारी सहित विभिन्न संस्थाओं में लोगों को योग सिखाया जा रहा है।
योग दिवस की तैयारी के लिए जिलाधिकारी शिवांकात द्विवेदी ने चित्रकूट इंटर कॉलेज में होने वाले योगा कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिया है कि योग दिवस की तैयारी अभी से शुरू कर दें। वही योगाचार्य रमेश सिंह राजपूत शहर के गल्ला मंडी में प्रात: 6 बजे से आठ बजे तक ताड़ासन,वृक्षासन, अर्धचक्रासन, बक्रासन उत्त्तान मंडकूकासन की जानकारी योग शिविर में लगाकर छात्र-छात्राओें को जानकारी दे रहे हैं। पतंजलि योग समिति की महिला अध्यक्ष मंजू केसरवानी के नेतृत्व में महिलाओं को भी योग की शिक्षा दी जा रही है। धर्मनगरी के मठमंदिरों में भी साधू संत शिष्यों को योग की जानकारी दे रहे हैं। रविवार की सुबह इन सभी स्थानों पर योग कक्षाएं लगी। जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए।
...इनसेट
सपाई करेंगे साइकिल योग
चित्रकूट(ब्यूरो)। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पर्यावरण तथा स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए 21 जून को साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा जिला कार्यालय से निकलेगी तो मुख्यालय के विभिन्न गलियों में भ्रमण करेगी। जिसका समापन पटेल चौराहे पर होगा। यह भाजपा सरकार के योग दिवस का सांकेतिक विरोध भी होगा लेकिन पर्यावरण व स्वास्थ्य के प्रति सपाई भी जागरूक हैं। इस कारण ही योग दिवस के दिन साइकिल यात्रा निकालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------------------------------------
इंप्रूवमेंट कंपार्टमेंट की परीक्षा के लिए आज से आवेदन
चित्रकूट(ब्यूरो)। जिला विद्यालय निरीक्षक आनंद प्रकाश शर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल परीक्षा में इम्पूवमेंट कम्पार्टमेंट परीक्षा के लिए परीक्षार्थियों का आवेदन विद्यालय के प्रधानाचार्य के माध्यम से परिषद की वेबसाइड पर 19 से 10 जुलाई की मध्यरात्रि 12 बजे तक स्वीकार्य किया जाएगा। इसके लिए परीक्षा शुल्क 256 रुपये है। इंप्रूवमेंट के अंतर्गत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए एक विषय मेें तथा कंपार्टमेंट के अंतर्गत परीक्षार्थी अपने अनुत्तीर्ण हुए दो विषयों में केवल किसी एक विषय में ही परीक्षा में सम्मिलित हो सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें