पृथक बुंदेलखंड राज्य की मांग को लेकर अनशन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने की मांग को लेकर आभास महासंघ के कार्यकर्ताओं ने शहर के रत्नावली पार्क में अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राजनीतिक दल चुनाव के समय बुंदेलखंड राज्य बनाने की घोषणा करते हैं। सत्ता पाते ही अपना वादा भूल जाते हैं।
पहले दिन आभास महासंघ के प्रदेश सचिव लवलेश विराग के नेतृत्व में मोहित पटेल, मीरा भारतीय, रामचंद्र भारतीय अनशन पर बैठे। कार्यकर्ताओं ने बताया कि बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए राजनीतिक दल सहित सामाजिक संस्थाएं, आंदोलन कर रही है। आभास महासंघ ने राज्य बनाने के लिए बुंदेलखंड राज्य बनाने के लिए पदयात्रा निकाला था। राजनीतिक दलों के नेताओं को ज्ञापन देकर बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने की मांग की थी। जिसमें आश्वासन दिय गया था कि बुंदेलखंड राज्य बनाया जाएगा। जिससे विवश होकर आंदोलन करना पड़ रहा है। इस मौके पर जगमोहन प्रजापति, संजय सिंह, रामकेश यादव, आदि मौजूद रहे।