फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के फैसले से हो अयोध्या का समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के फैसले से हो अयोध्या का समझौता
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया की नौ दिसंबर को लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर पार्क में जनाक्रोश रैली के माध्यम से राजनीति में अपनी ताकत का अहसास कराएगी। केंद्र में अगली सरकार बिना उनकी पार्टी के सहयोग के नहीं बनेगी और भाजपा को हर हाल में हराएंगे। रैली में विधानसभा स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। अयोध्या मंदिर मस्जिद मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करने को कहा है।
यह बात शिवपाल सिंह यादव फैंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशीष चौबे ने रविवार को मुख्यालय के सिविल लाइंस स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने दावा किया प्रदेश में किसी तरह का भाजपा से गुप्त समझौता नहंीं है। अयोध्या में चल रही धर्मसभा भाजपा व आरएसएस द्वारा ही अप्रत्यक्ष रूप से कराई जा रही है। अयोध्या में मंदिर मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है। इसका फैसला कोर्ट से ही होना चाहिए। उन्होंने बताया कि रैली को सफल बनाने के लिए 30 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में कार्यकर्ताओं से संपर्क किया जा रहा है। पार्टी से किसान, नौजवान, महिलाएं बड़ी संख्या में जुड़ी हैं। इस मौके पर सुनील कश्यप, अखिलेश यादव, दीपू पांडेय, आनन्द शुक्ला, शैलेंद्र मिश्रा, दीपू त्रिपाठी, विष्णु दयाल, आशीष द्विवेदी, संदीप श्रीवास्तव, राहुल यादव ऋषि दुबे, हरिओम द्विवेदी व राजन तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिमोहन बनाए गए अध्यक्ष
चित्रकूट। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया ) का जिलाध्यक्ष हरिमोहन सिंह यादव प्रधान लोढ़वारा को मनाया गया। पार्टी के प्रवक्ता मनोज कुमार ने बताया कि 15 दिनों के अंदर जिले की कमेटी का गठन किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें