फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचक नामावलि को लेकर डीएम ने की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्वाचक नामावलि को लेकर डीएम ने की बैठक
विज्ञापन

:- राजनैतिक दल के नेता हुए शामिल
:- एक से 31 जुलाई तक चलेगा विशेष अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट । विधानसभा निर्वाचन नामवलियों के विशेष अभियान को लेकर जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट परिसर में बैठक की। जिसमें विभिन्न राजनैतिक दल के पदाधिकारी शामिल हुए।
बैठक में जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों पर एक से 31 जुलाई तक बीएलओ द्वारा घर घर जाकर सत्यापन कार्य किया जाना है। बूथ लेबिल अधिकारी घर-घर जाकर सर्वेक्षण करेंगे। विशेेेेष अभियान की तिथि छोड़कर 18-21 आयु वर्ग के छूटे हुए मतदाताओं एवं द्विव्यांग मतदाताओं के प्रारूप-6 एकत्र करके घर घर जाएंगे। मोबाइल ऐप के माध्यम से युवा मतदाता प्रारुप-6 के पंजीकरण कराने के लिए मोबाइल के माध्यम से आयोग की वेबसाइट पर ऑनलाइन फार्म भर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान के तहत दो विशेष अभियान की तिथियां निर्धारित की गई हैं। दिनांक नौ जुलाई एवं 23 जुलाई प्रत्येक मतदाता केन्द्र पर कैंप लगाया जाएगा। बैठक मे अपर जिलाधिकारी विजय नारायण पांडेय, उप जिलाधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह, राजापुर दुर्गेश मिश्रा, मऊ रामूर्ति त्रिपाठी, तहसीलदार गुलाब सिंह सहित राजनैतिक दल के जिलाध्यक्ष एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें